भिवानी: पत्नी ने की प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, अंतिम संस्कार के समय शक हुआ तो खुला राज पुलिस ने रूकवाया अंतिम संस्कार
रिश्ते इन दिनों शर्मसार होते जा रहे है। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बिस्तर पर ही लेटा दिया और बाद में स्वजन को जानकारी दी कि उसके पति की मौत हो गई है। स्वजन ने इसे सामान्य घटना समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी। अंतिम संस्कार के महज कुछ मिनट पहले ही पुलिस को सूचना मिली की यह घटना नहीं है।