भिवानी: जुई के निकट IB अधिकारी बनकर कई लोगों ने SDO के साथ की मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सुरेश कुमार एसडीओ ने पुलिस को बताया कि मैं सरकारी गाड़ी से हिसार से बाढ़डा जा रहा था रास्ते में जुई के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने मेरी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर मुझे नीचे उतार कर मेरे साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। और अपने आप को आईबी के बड़ी अधिकारी बताया इस मामले में पीड़ित ने पुलिस का बताया कि सभी ने शराब पी रखी थी इसकी सूचना पुलिस को दी।