भिवानी: भिवानी के गांव रुपाणा निवासी व्यक्ति के साथ साइबर ठगों ने फोन हैक कर खाते से निकले 145000 पुलिस ने किया मामला दर्ज
रामफल पूत्र करण सिंह गांव रुपाणा निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं पंजाब नेशनल बैंक में सरकारी कर्मचारी हूं। मेरे फोन पर किसी अनजान लिंक पर क्लिक हो गया। इसके बाद मेरे खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 145000 साइबर ठगों ने ठग लिए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।