भिवानी: भिवानी के गांव जुई खुर्द से दो लडके हुए लापता पुलिस ने किया मामला दर्ज
रमेश पुत्र रामचंद्र जुई खुर्द निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरा लड़का प्रवेश और मेरे चचेरे भाई अनिल का लड़का कुणाल घर से बिना बताए कहीं चले गए।जिनको हमने अपने आसपास सभी रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं लगा। इस मामले में उन्होंने पुलिस से अपील की थी जल्द से जल्द उनके लड़कों की तलाश शुरू की जाए।