भिवानी: गांव सांगा में अज्ञात चोरों ने की टेम्पो की चोरी, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज
कप्तान पुत्र जागेराम गांव सांगा निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरे पास एक टेंपो था जो मेरे भतीजे के नाम से लिया हुआ है। जिसको मेने गांव में अड्डे पर आंगनबाड़ी के बाहर खड़ा किया था जब मैं टेंपू खड़ा करके चाय पीने के लिए गया तो पीछे से अज्ञात चोरों ने चूरा लिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अपील कि है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।