भभुआ: भभुआ समाहरणालय में पीड़ित परिवार ने एसपी को न्याय की मांग को लेकर दिया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Feb 2, 2026 सोमवार को 1:30 बजे भभुआ समाहरणालय में एसपी को पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर आवेदन दिया है। वहीं भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी संजू देवी ने बताया कि 10 जनवरी को गांव के ही दूसरे पक्ष के गुड्डू सिंह व उनके साथ अन्य लोगों से मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने भगवानपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया था।