भभुआ: नुआव बगीचा से बरामद व्यक्ति के शव की पहचान भभुआ सदर अस्पताल में परिजनों ने की
Bhabua, Kaimur | Feb 2, 2026 नुआव बगीचा से बरामद एक व्यक्ति के शव का भभुआ सदर अस्पताल में परिजनों ने पहचान किया है। सोमवार को 2 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान नुआव थाना क्षेत्र के कारीराम गांव के उमाशंकर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार सिंह बताया जाता है। परिजन सुमित यादव ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 4 बजे घर से कह कर निकले की बाजार जा रहे हैं। जो वापस घर नहीं लौटे।