मंगलवार को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इटारसी से बीड़ के मध्य नई पैसेंजर रेल सेवा को स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास और जनसुविधा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। सांसद ने कहा कि यह रेल सेवा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब मंज़िल मिल गई है।