टिमरनी: टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर बांधकर पांच गायों की हत्या, लोगों में आक्रोश
Timarni, Harda | Apr 26, 2026 जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। गंजालेश्वर आश्रम से चोरी कर ले जाए गए पांच गोवंशीय पशुओं को अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर बांध दिया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।