बिधूना: ऐरवा कुईली निवासी युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव एरवा कुईली निवासी कन्हैया ने मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में भाई की मौत होने के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च की शाम उसका भाई बंटू (40) बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने दरवाजे पर पहुंचा, तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।