हमीरगढ़: जनसुनवाई में विकास और समाधान के बड़े फैसले, सामुदायिक भवन, उप जिला अस्पताल सहित मुद्दों पर प्रशासन ने दिए त्वरित निर्देश
हमीरगढ़। एसडीएम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। क्षेत्रीय विधायक लादूलाल पितलिया तथा जिला कलेक्टर ने सीधे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।