बखरी: भीम समग्र विकास अभियान के तहत बखरी के विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, कई अधिकारी शामिल
भीम समग्र विकास अभियान के तहत बखरी प्रखंड के चार पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर 100 रोगियों की जांचोपरांत उचित परामर्श और निशुल्क दवा का वितरण किया गया। आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए तथा 37 रोगियों का बलगम संग्रह किया गया।