होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के रैसलपुर उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए प्रशासन ने मेडिकल किट उपलब्ध कराई
जिले में गेहूं एवं चना उपार्जन प्रक्रिया के तहत किसानों और हम्मालों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों पर ‘किसान मेडिकल किट’ उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को रैसलपुर उपार्जन केंद्र पर किसानों को मेडिकल किट वितरित की गई। गर्मी को देखते हुए किट में ओआरएस सहित प्राथमिक उपचार की दवाएं शामिल है।