लोहरदगा: पुराने नगर पालिका कार्यालय में स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक, प्रशासक से 13 सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा
झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा की आम बैठक बुधवार शाम 4:30 बजे पुराने नगरपालिका कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के महासचिव सह राष्ट्रीय सचिव महेश कुमार सिंह ने की। बैठक में महासंघ की 13 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।