लोहरदगा: लोहरदगा सदर ब्लाक में IIT-JEE मेंस में सफल निशांत और शिशुपाल को उपायुक्त ने किया सम्मानित
लोहरदग सदर ब्लाक स्थित भवन में बुधवार शाम 4:30 बजे लोहरदगा उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने लोहरदगा के दो प्रतिभावान छात्रों निशांत कुमार और शिशुपाल उरांव को IIT-JEE मेंस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों को शॉल ओढ़ाकर और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।