लोहरदगा: लोहरदगा में पतरा टोली बिजली ऑफिस के पास ट्रक मालिकों की बैठक, बॉक्साइट परिवहन में बाहरी हस्तक्षेप पर आपत्ति
लोहरदगा पतरा टोली स्थित बिजली कार्यालय के समीप बुधवार शाम 5 बजे लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन, झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन एवं झारखंड ट्रक ऑनर एसोसिएशन बिमरला की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में बॉक्साइट परिवहन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।