हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो एमडी ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 23.14 ग्राम एमडी ड्रग बरामद
Huzur, Bhopal | May 2, 2026 भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो एमडी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23.14 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों आरोपीयो को कोर्ट में पेश किया गया।