बदायूं: कैली गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार पुलिया से टकराकर हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Mar 12, 2024 कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कैली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रंजीत पुत्र शेर सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।