झांसी: शीतल कॉलोनी नई बस्ती में घर में घुसकर दबंगों ने व्यक्ति के साथ बेल्ट और लात-घूंसे से की मारपीट, घटना CCTV में कैद
Jhansi, Jhansi | Sep 27, 2025 शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतल कॉलोनी नईबस्ती में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में घर में घुसकर एक शख्स को दो लोग बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिख रहा पहले दबंगों ने गाली गलौज की फिर मारपीट की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।