झांसी: पंचवटी कॉलोनी में महिला ने पति को गुलाबी गैंग से पिटवाया, पति ने 8 लोगों पर मुकदमा कराया दर्ज
Jhansi, Jhansi | Sep 27, 2025 झांसी में एक महिला ने गुलाबी गैंग से अपने पति की पिटाई करा दी। आरोप है कि पत्नी का एक युवक से अफेयर है। इसके चलते दोनों अलग-अलग रहते हैं। वो बच्चों को लेने 6 महिला और 2 पुरुषों को लेकर घर पहुंची। यहां खुद घर के बाहर छुप गई। महिलाओं ने डोर बेल बजाई तो पति ने गेट नहीं खोला। महिलाएं बोलीं- बहनें गेट पर खड़ी हैं, कम से कम गेट तो खोलो।