झांसी: जिलाधिकारी और एसएसपी ने नवाबाद थाने में फरियादियों की समस्याएँ सुनीं
Jhansi, Jhansi | Sep 27, 2025 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नवाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने समाधान दिवस में आए पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। DM और SSP ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए