देहरादून: दहेज उत्पीड़न के कारण विवाहिता की हत्या, पति और ननद गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए डोईवाला थाना पुलिस ने मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है।
विशेष टीम का गठन मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने तुरंत जांच के आदेश दिए। इस हाई-प्रोफाइल मामले की विवेचना डोईवाला की क्षेत्राधिकारी (CO) वन्दना वर्मा को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है, जिसने त्वरित साक्ष्य संकलन करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #SSPDehradun #policedehradun