देहरादून: पार्षद और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच विवाद गहराया, सीसीटीवी फुटेज आने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने
देहरादून। नगर निगम में पार्षद और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच चल रहा गतिरोध अब और गंभीर हो गया है। हाल ही में एक कांग्रेस पार्षद ने सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी पर अभद्रता और हाथापाई का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। इसके जवाब में सफाई कर्मचारियों ने भी पार्षद पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महापौर (मेयर) से मुलाकात की और पुलिस को अपनी लिखित शिकायत सौंपी।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #policedehradun