उनियारा: सरदारपुरा के ग्रामीणों ने रास्ता दुरूस्त कराने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Uniara, Tonk | Aug 23, 2024 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र के रानीपुरा से सरदारपुरा जाने वाला आम रास्ता बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। रास्ते में होकर गूंजते समय स्कूली बच्चों को भी परेशानी होती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया, लेकिन समस्या समाधान नहीं हुआ।