गभाना क्षेत्र में टीईटी अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27 जुलाई 2011 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए भी शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य किए जाने के निर्णय सुनाया है। इसके विरोध में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर परिषदीय और प्राथमिक शिक्षकों ने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।