जहानाबाद: मलहचक सहित जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आज बुधवार को भी दिखा होली पर्व की धूम, रंगो से सराबोर दिखे लोग
जहानाबाद के मलहचक सहित विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आज बुधवार को भी होली पर्व की धूम देखने को मिली। जहां लोग एक दूसरे को रंगो से सराबोर करते देखे गए। होली के पहले दिन ज्यादातर लोग जहां पूजा पाठ एवं विभिन्न स्वादिष्ट पकवान बनाने में ही व्यस्त रहते हैं, तो दूसरे दिन इत्मीनान से पूरा दिन होली का आनंद लेते हैं और जमकर होली का लुत्फ उठाते हैं।