सिकंदराराऊ: सुआ मोहनपुर में किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी
लगातार दो दिन हुई झमाझम बरसात के बाद सिकंदरा राऊ क्षेत्र में तमाम जगह बरसात का पानी भर गया है। सुआ मोहनपुर के किसानों ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि इस जल भराव की निकासी पिछले कई दिनों से हो नहीं रही है अगर हमारी इस समस्या का संज्ञान जिला प्रशासन तहसील प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी ने नहीं लिया तो आगामी दिनों में हाईवे जाम कर एक उग्र आंदोलन किया जाएगा