शिवपुरी नगर: बड़ागांव में पत्नी को गाली दे रहा था शख्स, पड़ोसी ने टोका तो दांतों से काटी उंगली
गजरा आदिवासी (28) निवासी बड़ागांव ने बताया कि घटना बीती रात करीब 11 बजे की है। गजरा अपने घर के पास स्थित दुकान से बीड़ी खरीदकर वापस लौट रहा था। जब वह घर पहुँचा, तो उसने देखा कि गांव का ही सुखवीर आदिवासी उसके घर के बाहर खड़ा होकर उसकी पत्नी आरम आदिवासी को अश्लील गालियां दे रहा था। जब गजरा ने सुखवीर को गाली देने से मना किया और वहां से जाने को कहा।