राजकीय श्रावणी मेले के तहत विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
राजकीय श्रावणी मेले के तहत झारखंड सरकार और नागर विमानन विभाग की विशेष हेलीकॉप्टर सेवा से ‘सरस कुंज’ के 25 विशेष दिव्यांग बच्चों को देवघर के आसमान की सैर कराई गई। बच्चों ने बारी-बारी से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरकर बाबाधाम और देवघर की खूबसूरती का नजारा देखा। आसमान से बाबा बैद्यनाथ की नगरी को देखकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकी। बच्चों ने इस अनोखे और रोमांचक सफर को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार पल बताया। उन्होंने इस पहल के लिए झारखंड सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का आभार जताया। यह पहल बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाली प्रेरणादायक मिसाल बनी।