डिंडौरी: किकरा तालाब सड़क दुर्घटना पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को ₹4.50 लाख देने की घोषणा की
किकरातालाब गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में 5 ग्रामीणों की मृत्यु पर मप्र के सीएम डाॅ मोहन यादव ने दुख जताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की और अधिकारी कर्मचारियों को योजना के माध्यम से अन्य सहायता राशि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग ने रविवार रात 10:00 जानकारी दी।