करहल: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दबंगों द्वारा बस तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने 8 से 10 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे कँझरा गांव के पास उन्नाव निवासी अनूप दीक्षित पुत्र स्व हरिकिशन दीक्षित सफीपुर से दिल्ली बारात लेकर बस से जा रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनकी बस में तोड़फोड़ कर दी। वहीं पुलिस ने 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।