गिरिडीह: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना: ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में तेलोडीह राज्य स्तर पर सम्मानित
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में तेलोडीह पंचायत को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को 3 बजे तेलोडीह पंचायत सचिवालय से इसकी जानकारी मिली। रांची के खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री पंचायती राज मंत्री और मंत्री के संयुक्त हाथों से सम्मानित किया गया।