बहराइच: भिंगा रोड स्थित आलू स्टोर के पास झाड़ियों में मिले मानव कंकाल की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने कंकाल का कराया एक्स-रे
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत भिंगा रोड स्थित आलू स्टोर के पास मैदान में झाड़ियां में मिले मानव कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है कि वह पुरुष की है या महिला की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कंकाल का एक्सरे कराया है। पुलिस का कहना है कि एक्सरे में चीज़ें स्पष्ट नहीं हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लिंक का निर्धारण होगा और इसी के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।