बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि एक अभियुक्त जो की चोरी से संबंधित मुकदमे मे वांछित चल रहा था के विरुद्ध अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट एफटीसी द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जिसके अनुपालन में अभियुक्त निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।