बहराइच: रेवली में प्रेम में असफल युवक ने गर्दन ब्लेड से काटी,प्रेमिका के इंकार करने पर खुद जान देने की कोशिश,इलाज जारी
कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक युवक एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। किसी मामले को लेकर युवती नाराज हो गई। उसने युवक से प्यार करने की बात से इंकार कर दिया। इससे नाराज युवक घर आया। उसने ब्लेड से अपना गर्दन काट लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के रेवली का राज कुमार (23) पुत्र चंद्रिका का रहने वाला है। इलाज जारी है