बहराइच: अंबेडकर नगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आई युवती को पंखा लगाते समय लगा करंट, हुई मौत
बहराइच के थाना रामगाँव क्षेत्र के अंबेडकर नगर में अपनी बहन के घर रिश्तेदारी में आई श्रावस्ती जनपद की रहने वाली युवती उस वक्त हादसे की शिकार हो गई जब वह घर में पंखा लगा रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।