बहराइच: दुनक्का के पास कार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में मारी ठोकर, दो छात्रों समेत तीन लोगों को लगी गंभीर चोट
शहर के दोनक्का के पास उस वक़्त कोहराम मच गया। जब तेज़ रफ़्तार कार ने छात्रों को स्कूल ले जाने के लिए सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा में ठोकर मार दी। जिससे ई रिक्शा में बैठे 2 छात्रों समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वही डॉक्टरों का कहना है कि छात्रों की हालत को गंभीर बनी हुई है।