मंझनपुर: मंझनपुर में कट्टा लहराकर महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; तमंचा व कारतूस बरामद, एएसपी ने दी जानकारी
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में गड्ढे को लेकर हुए विवाद के बाद महिला पर जानलेवा हमला करने और अवैध तमंचे से धमकाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एएसपी अमिता सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।