पूर्णिया पूर्व: माकपा ने जिला समाहरणालय के समक्ष मूलभूत मांगों के समर्थन में किया राज्यव्यापी आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के द्वारा गुरुवार को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार को पूर्णिया जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न पंचायतों से मजदूर, किसान,महिलाएं एवं छात्र,नौजवान माकपा के जिला सचिव सह जिला पार्षद राजीव सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में शामिल हुए।