केशकाल: बटराली-होनहेड़ मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर, ग्रामीणों ने ट्रक चालक की की पिटाई
केशकाल क्षेत्र के बटराली - होनहेड़ मार्ग में शनिवार की रात करीब 9 बजे बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रैकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, दुर्घटना के बाद ट्रैकर में सवार ग्रामीणों ने ट्रक चालक को ट्रक से उतार कर उसकी बेदम पिटाई कर दी, सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया ।