मेरठ की चर्चित महिला दरोगा अनु ने यूट्यूब पर लाइव आकर रख अपना पक्ष, देखें वीडियो #meerut
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर विवादों में आईं सस्पेंडेड महिला दरोगा अनु कालिस पांच दिन बाद लाइव आईं। लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और कमरे में बंद हैं। अनु कालिस ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया। उन्होंने कहा, “मेरी लाइफ, करियर, फ्यूचर सब बर्बाद हो गया।”मउन्होंने वायरल वीडियो को लेकर अमित किल्होर पर भी अपना पक्ष रखा और उनके द्वारा वीडियो वायरल किए जाने को लेकर कई बातें कहीं। दरअसल, अनु कालिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनके वीडियो पर QR कोड लगाकर फंडिंग लेने जैसे आरोप लगाए गए थे। अब लाइव आकर अनु कालिस ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है।