ललितपुर: यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान इलाइट चौराहे के पास से एक एटीएम चोर को किया गिरफ्तार, कई एटीएम कार्ड बरामद
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इलाइट चौराहे के पास यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी सामने से एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला युवक एटीएम कार्ड के जरिए चोरी करता है, युवक के पास से कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है,और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।