ललितपुर: मोहल्ला नई बस्ती में छात्र के ऊपर चाकू से किए गए हमले के संबंध में CO सदर अभय नारायण राय ने दी जानकारी
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती में कुछ लोगों ने एक छात्र के ऊपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। छात्र के सहयोगियों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त मामले में CO सदर अभय नारायण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच कर कार्यवाही की जा रही है।