ललितपुर: शहर के ईलाइट चौराहा से यातायात पुलिस ने एटीएम चोर पकड़ा, किया कोतवाली पुलिस के हवाले, चोरी के लगभग दो दर्जन एटीएम बरामद
शहर के ईलाइट चौराहा स्थित एटीएम के पास एक युवक लोगों को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पास में खड़ी, ट्रैफिक पुलिस को दी। जहां ट्रैफिक पुलिस ने उक्त आरोपी को लगभग दो दर्जन से अधिक एटीएम कार्डो के साथ पकड़ लिया। व उन्होंने आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। जहां पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।