हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक में बैठक में नहीं आए जिम्मेदार अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख शासन से करेंगे शिकायत
राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई बैठक में किसी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं आने पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। विद्युत एवं यांत्रिक दोष से महीनों से 70 फीसदी नलकूप ठप है। इसके बाद भी विभाग ने मरम्मत करना उचित नहीं समझा और बजट का एक करोड़ 39 लाख रुपया शासन को समर्पित कर दिया। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने सवाल उठाते हुए शिकायत शा