रायपुर में संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नज़र; खमतराई से खम्हारडीह तक चला सघन चेकिंग अभियान
रायपुर: राजधानी रायपुर के नॉर्थ ज़ोन में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीसीपी मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में व्यापक 'मुसाफिर चेकिंग' अभियान चलाया गया। खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अस्थायी डेरों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से जांच की। इस दौरान बाहर से आए लोगों के आधार कार्ड का भौतिक सत्यापन किया गया और उनके आवागमन के कारणों की पूछताछ की गई। पुलिस अब संदिग्धों का प्रोफाइल (SS रोल) तैयार कर रही है ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि पर लगाम कसी जा सके।
#RaipurPolice #SecurityAlert
#RaipurNews #CrimeControlCG
#PoliceVerification