दाड़ी: महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा बाबा नीलकंठेश्वर धाम में सोमवार से आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर आकर्षक झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 551 महिला एवं कन्याएं शामिल थीं। जबकि कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी।