खंडवा: खरीदी केंद्रों पर किसानों का गुस्सा, 24 घंटे में तुलाई और सात दिन में भुगतान की मांग
खंडवा खरीदी केंद्रों पर किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रशासन के सामने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने जिला प्रशासन को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर खरीदी व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। ज्ञापन में स्लाट - बुकिंग से लेकर तुलाई और भुगतान में हो रही देरी तक कई मुद्दे उठाए हैं।