सदर: भेलूपुर में मोबाइल दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान से नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई की गई।