हनुमानगढ़: इंदिरा गांधी नहर से हरियाणा के माइनर में छोड़े गए पानी की आवक जिले की नोहर फीडर में घटी, विभाग ने नया रेगुलेशन जारी किया
जिले के फेफाना में सिंचाई विभाग ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना से हरियाणा को पानी देने वाले तीनों माइनरों में पानी छोड़ दिया है। इसके तुरंत बाद जिले की नोहर फीडर में पानी की आवक 150 क्यूसेक से घटकर मात्र 60 की क्यूसेक रह गई। विभाग ने जल स्तर में सुधार किए बिना ही नया रेगुलेशन भी जारी कर दिया है।